ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
खास खबरे

किसानों, युवाओं और महिलाओं की चुनौतियाँ अब हमारी होंगी : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

भोपाल
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों के संरक्षण और विकास के लिये मध्यप्रदेश सरकार सदैव तत्पर रहेगी। उनकी चुनौतियाँ अब हमारी होंगी। प्रदेश में कृषि आधारित अर्थ-व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। युवाओं के लिये बेहतर रोजगार, महिलाओं की उन्नति और सुरक्षित वातावरण निर्माण के लिये राज्य सरकार वचनबध्द है। मुख्यमंत्री श्री नाथ छिंदवाड़ा में विशाल आभार सभा को संबोधित कर रहे थे।

किसानों की कर्ज माफी किसान हित में बड़ा निर्णय

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि कृषि क्षेत्र अर्थ-व्यवस्था की बुनियाद है। किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाई जायेगी। जब किसान समृध्द होगा, उसकी क्रय शक्ति बढ़ेगी, तभी गाँव और शहर का व्यापार बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जा माफ कर उनके हित में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार वचन पत्र के वायदे के मुताबिक ही किसानों को न्याय दिलाएगी। वचन पत्र को जमीनी हकीकत और आवश्यकता के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें हर वर्ग, हर व्यक्ति के चहुँमुखी विकास और उन्नति की बातों को शामिल किया गया है।

प्रदेश में निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में नौजवानों का बहुत बड़ा योगदान होगा। आज नौजवान इंटरनेट और नई तकनीकी विकास से लैस है। अब उनके हाथों को काम चाहिये, उन्हें व्यवसाय चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के प्रति निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, उद्योग-धन्धे आयेंगे तथा युवाओं के लिये नये-नये रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को विकास, खुशहाली और उन्नति में बदलने के लिये प्रदेश सरकार सही सोच के साथ कार्य करेगी। श्री नाथ ने छिंदवाड़ा की जनता के साथ प्रदेश के नागरिकों का आभार मानते हुए कहा कि चालीस वर्ष पहले छिंदवाड़ा के लोगों के प्यार के साथ भरपूर विश्वास मिला था, जो आज तक कायम है।

विकास यात्रा में बहुत आगे निकला जिला छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि पिछले चालीस वर्षों में छिंदवाड़ा विकास यात्रा में बहुत आगे निकल गया है। पहले यहाँ सड़कें, हाईवे, रेल लाईन नहीं थी, आज हैं। पातालकोट क्षेत्र के निवासी पहले सीमित कपड़े पहनते थे, आज वहाँ युवक जीन्स पहनते हैं। वहाँ अब बिजली, पानी, अस्पताल है। पहले छिंदवाड़ा में उद्योग नहीं थे, आज उद्योग-धन्धों की कमी नहीं हैं। युवाओं को रोजगार में स्थापित करने और उनके कौशल विकास के लिये प्रशिक्षण संस्थाओं की श्रृंखला है। ऐसी सुविधा पूरे विश्व में किसी एक जिले में नहीं है। श्री कमल नाथ ने कहा कि जो बल और शक्ति उन्हें प्रदेश के नागरिकों ने दी है, वह केवल छिंदवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिये और हर नागरिक के सर्वांगीण विकास के लिये है। मध्यप्रदेश के नये इतिहास के सृजन के लिये है।

आभार सभा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे, विधायक सर्वश्री दीपक सक्सेना, विजय चौरे, निलेश उईके, सोहनलाल वाल्मीकी, सुनील उईके, कमलेश शाह और सुजीत चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सभा में सिवनी और बैतूल जिलों के विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि, दूरदराज से बड़ी संख्या में आये ग्रामीणजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!