ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
देश

7 राज्यों में शीतलहर; दिल्ली में तापमान 4.7 डिग्री, सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली. हिमालयीन राज्यों में भारी बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में शीत लहर चल रही है। दिल्ली में सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहां पारा 4.7 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार दिन तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं है। उधर, पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कश्मीर में चिल्ले कलां (भीषण सर्दी का मौसम) का आगमन हो गया है। चिल्ले कलां 40 दिनों तक 31 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद 20 दिन का चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का नंबर आएगा। अभी तक चिल्ले कलां के दौरान 1986 में कश्मीर में तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे गया था, जब प्रसिद्ध डल झील दूसरी बार जम गई थी। शुक्रवार को श्रीनगर में पारा माइनस 4.9 डिग्री रहा। ये एक दिन पहले माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस था।

करगिल में पारा माइनस 15.1 डिग्री
जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा लद्दाख का लेह क्षेत्र रहा। वहां पारा मानइस 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करगिल में पारा माइनस 15.1 डिग्री रहा। कुपवाड़ा में पारा माइनस 5.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 7.5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली समेत 5 राज्यों में घना कोहरा
शीत लहर के साथ दिल्ली में घना कोहरा शुरू हो गया है। इससे दृश्यता कम रही। खराब हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी में 22 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में भी अलर्ट रहेगा। कोहरे का असर चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम और मप्र में भी रहने के आसार हैं।

छत्तीसगढ: पत्तियों पर जमी बर्फ, पारा 2.2 डिग्री
सर्द हवाओं से छत्तीसगढ़ के मैनपाट में पाला पड़ने से मैदान में घास और पत्तियों पर बर्फ की परत जम जा रही है। पारा गिरकर 2.2 डिग्री तक पहुंच गया।

मध्यप्रदेश: पचमढ़ी में ओस जमीं, पारा 2 डिग्री
मध्यप्रदेश के पर्यटक स्थल पचमढ़ी में शुक्रवार को तापमान 2 डिग्री रहा। सर्द हवाओं के कारण मैदान में ओस की बूंदे भी जम गई।

दक्षिण में बारिश

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण राज्यों खासकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में कई जगह शुक्रवार को बारिश हुई। कई जगह बिजली भी गिरी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!