ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
Breaking Newsदेशपर्यटन

एस टी आर में पहुचे 4 हाथी

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम।
यहां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कर्नाटक के बंधीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से 2 नर और 2 मादा हाथी लाये गए है, जिन्हें फ़िलहाल मटकुली वन परी क्षेत्र में रखा गया है। इन हाथियों के नाम कृष्णा , गजा , पूजा और मरीशा है।
बता दे कि एसटीआर में पर्यटकों की वाइल्ड लाइफ प्रेम को देखते हुए एसटीआर प्रबंधन ने अपने कुन्वे मे 4 हाथियों को और शामिल कर लिया है।एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने चर्चा में बताया कि फिलहाल एसटीआर के लिये 4 हाथी ही मिले है जिन्हें मटकुली वनपरिक्षेञ में रखा गया है बाद में हाथियों को कोर एरिया में रखना है या वफ़र जोन में रखा जाएगा । कर्नाटक से चलकर आंध्रप्रदेश , तेलंगाना और महारष्ट्र होते हुए 16 सौ किलोमीटर की यात्रा तय कर हाथियों को एसटीआर में लाया गया है। हाथियों के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व सहित एसटीआर के कुल 22 सदस्यों का दल भी पहुचा है। जिसमें पशु चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ भी शामिल है। इन चारों हाथियों के महावत भी कर्नाटक से ही आये है जो एसटीआर के महावतों को हाथियों से सम्बंधित जानकारी देंगे इन हाथियों का उपयोग वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सहित पर्यटकों के भृमण के लिए किया जाएगा।

इनका कहना है।

कर्नाटक से 4 हाथी आये है जिनमें 2 नर व 2 मादा है, फ़िलहाल इन्हें मटकुली वनपरिक्षेञ में रखा गया है, बाद में डिसाइड किया जाएगा हाथियों को कहा रखना है।

एल कृष्णमूर्ति फील्ड डायरेक्टर एसटीआर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!