ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

कोई चिंता न करे कि अब हमारा क्या होगा…टाइगर अभी जिंदा है

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीएम हाउस में बुदनी के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान शिवराज ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘कोई इस बात की चिंता मत करना कि हमारा क्या होगा, मैं हूं ना शिवराज सिंह चौहान….टाइगर अभी जिंदा है।’
उन्होंने आगे कहा कि यह इस डोम का आखिरी कार्यक्रम है। इतने में लोगों ने कहा कि पांच साल बाद फिर आप यहां होंगे। इतने में शिवराज ने कहा कि ‘हो सकता है कि पांच साल भी पूरे न लगें। उन्होंने कहा कि इस डोम के नीचे अनेक पंचायतें और धार्मिक आयोजन हुए हैं।
गुरुवार को किया ट्वीट: बुधवार को दिए बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। ताजा ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए लिखा कि हर लंबी दौड़ या फिर ऊंची छलांग से पहले दो कदम पीछे हटना पड़ता है। शिवराज के इस ट्वीट के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक जानकार इसे सीधे लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।

हार की समीक्षा: विधानसभा चुनाव में मिली करीबी हार की समीक्षा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुधवार को रात 10 बजे पार्टी दफ्तर में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों से मिले फीडबैक पर बात होने के साथ ही उन कारणों पर बात हुई, जिनके कारण पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान हुआ। एक दिन पहले ही मंगलवार को पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें कई पदाधिकारियों ने हार के कारण बताए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!