ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

शाह का राहुल पर तंज- चौकीदार को चोर उन्हीं ने कहा जिन्हें मोदी से डर, ऐसी बचकानी हरकत से बचें

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राफेल मुद्दे पर सरकार को क्लीन चिट दे दी। कोर्ट ने कहा कि राफेल विमान खरीद की प्रक्रिया में शक की कोई गुंजाइश नहीं है। इसमें कारोबारी पक्षपातों जैसी कोई बात सामने नहीं आई। संसद सत्र के पांचवें दिन दोनों सदनों में राफेल मुद्दा उठा। पक्ष में फैसला आने पर सरकार ने कांग्रेस से कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। इस मुद्दे पर एक बजे भाजपा अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
विपक्ष ने फिर उठाया राफेल का मुद्दा
शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर राफेल का मुद्दा उठाया। वेल में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की। इस पर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस और राहुल के खिलाफ नारे लगाए। संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कहा कि मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, लिहाजा राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर देश को भटकाने का काम किया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब की। उन्हें सदन और देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। राहुल सोचते हैं- हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे।”

उधर, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आनंद शर्मा ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने मामले से जुड़े किसी भी अहम बिंदु पर टिप्पणी नहीं की। राफेल डील की हम संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग करते हैं। जेपीसी को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज देखने का अधिकार है।”

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 3 अहम बातें
ऐसे मामले में न्यायिक समीक्षा का नियम तय नहीं है। राफेल सौदे की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है। 36 विमान खरीदने के फैसले पर सवाल उठाना गलत है।
रिलायंस को ऑफसेट पार्टनर चुनने में कमर्शियल फेवर के कोई सबूत नहीं। देश फाइटर एयरक्राफ्ट की तैयारियों में कमी को नहीं झेल सकता।
कुछ लोगों की धारणा के आधार पर कोर्ट कोई आदेश नहीं दे सकता। इसलिए सभी याचिकाएं खारिज की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!