ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
खास खबरे

निर्दलीय चुनाव जीते केदार डाबर ने कांग्रेस में जताया भरोसा, कमलनाथ, सिंधिया के बुलावे पर मंत्री बनने की उम्मीद लेकर रवाना हुए भोपाल

खरगोन. प्रदेश में कांग्रेस की जोड़तोड़ व निर्दलीयों से समर्थन लेकर सरकार बनाने की गतिविधि में भगवानपुरा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक केदार डाबर की भी खास भूमिका होगी। मंगलवार रात उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व दिग्विजयसिंह के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रतिनिधि ने भी बात की। इसके बाद केदार सेगांव स्थित लालबाई फूलबाई मंदिर में पूजा-दर्शन के बाद भोपाल पहुंचे हैं।
उनका कहना है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस में भरोसा है। कमलनाथ व दिग्विजयसिंह के अलावा सिंधियाजी का फोन भी आया था। मंत्रणा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने भी कहा है मंत्री पद मिलेगा तो आदिवासी क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। पिछले 15 सालों से क्षेत्र में स्वास्थ्य, यातायात, शिक्षा व अन्य बुनियादी जरूरतों पर कोई काम नहीं हुआ। उसके पहले 4 बार पिताजी चिड़ाभाई डाबर थे। उनके बाद विकास के काम ठप पड़ गए।

दोनों प्रत्याशी 10 साल तक कुछ भी नहीं दे पाए। इससे लोग व कार्यकर्ता नाराज थे। मैं पार्टी से बागी होकर चुनाव नहीं लड़ा। कार्यकर्ता साथी व वरिष्ठों के कहने पर चुनाव लड़ा। मेरे साथ कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों ने ही काम किया है। उन्होंने ही मिलकर जिताया। लोगों में दोनों पूर्व प्रत्याशियों के काम के साथ था। क्षेत्र में कॉलेज नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में पूरी तरह से खरगोन पर निर्भर है। 10 हजार लोगों को वन अधिकार अधिनियम में पट्‌टे नहीं मिले। इन पर काम करेंगे।

विजयी रैली नहीं कर पाए, 5 कांग्रेस विधायक भोपाल पहुंचे : कांग्रेस के सरकार बनाने का बुधवार को दावा पेश करने के बाद निर्दलीय व अन्य का समर्थन जुटाया जा रहा है। जिले से निर्दलीय केदार के अलावा रवि जोशी खरगोन, झूमा सोलंकी भीकनगांव, सचिन यादव कसरावद, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ महेश्वर व सचिन बिरला बड़वाह भी कार्यकर्ता व समर्थकों के स्वागत, आभार, रैली व जुलूस के कार्यक्रमों को बीच में छोड़ सुबह भोपाल रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!