ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
देश

लोगों ने चुनावों में कांग्रेस को ज्यादा सर्च किया, 2 राज्यों में मोदी से ज्यादा राहुल सर्च हुए

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में वोटिंग से लेकर नतीजों तक भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को गूगल पर सर्च किया गया। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक चुनावों के दौरान मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ में डाॅ. रमन सिंह और राजस्थान में सचिन पायलट के बारे में लोगों ने ज्यादा सर्चिंग की। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बराबरी से सर्च किए गए, जबकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों ने मोदी से ज्यादा राहुल को सर्च किया।

मध्य प्रदेश

मप्र में 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 28 नवंबर से 9 दिसंबर तक 12 दिनों में गूगल पर लोगों ने भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को ज्यादा सर्च किया।

28 नवंबर के दिन कांग्रेस को 100 प्वॉइंट्स और भाजपा को 91 प्वॉइंट्स मिले थे, जबकि 9 दिसंबर के दिन कांग्रेस को 54 प्वॉइंट्स और भाजपा को 46 प्वॉइंट्स मिले।

इस दौरान गूगल पर शिवराज सिंह चौहान छाए रहे। 28 नवंबर को शिवराज को 53, ज्योतिरादित्य सिंधिया को 15 और कमलनाथ को 7 प्वॉइंट्स मिले थे, जबकि 9 दिसंबर के दिन शिवराज को 23, सिंधिया को 9 और कमलनाथ को 4 प्वॉइंट्स मिले थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!