ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
देश

मैं राहुल गांधी बोल रहा हूं… आप बताएं किसे बनाएं मुख्यमंत्री

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पार्टी को मिली बहुमत का सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘महत्वपूर्ण’ होने का एहसास दिलाने के लिए राहुल गांधी ने एक नायाब तरीका भी ढूंढ निकाला है। इसलिए उनका फोन प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता के पास पहुंच रहा है जिनसे वह पसंदीदा मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं। बता दें कि प्रदेश के कई नामचीन चेहरे मुख्मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं, जिनमें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और डॉ चरणदास महंत का नाम अव्वल है।
ट्रिन-ट्रिन… कौन बनेगा मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा पेश करते ही राहुल गांधी का फोन उनके कार्यकर्ताओं के पास पहुंचने लगा है। जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद के मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं। इस कस्टमाइज मैसेज में राहुल गांधी फोन पर पार्टी कार्यकर्ताओं बधाई देते सुनाई दे रहे हैं..साथ ही उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी नजर में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए, वह अपनी पसंद का नाम बताएं … कार्यकर्ताओं को बीप के बाद अपनी पसंद के उम्मीदवार का नाम बताना है।

राहुल के फोन आने की पुष्टि प्रदेश प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने करते हुए कहा कि, हां, राहुल गांधी का फोन कार्यकर्ताओं को पहुंच रहा है और उनसे मुख्यमंत्री के नाम के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। ऐसा कांग्रेस पार्टी क्यों कर रही है के जवाब में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन मैं यह बता देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी के लिए कार्यकर्ता अहम हैं। मुख्यमंत्री के चयन में उनकी अहम भूमिका होनी चाहिए।

सीएम की कुर्सी के कई दावेदार
बता दें कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश में सीएम की कुर्सी के कई दावेदार हैं। लेकिन कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसपर खुद पार्टी हाईकमान भी संशय में हैं जिसे देखते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!