ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

दो दिन पहले पत्नी ने खाया था जहर, उसकी मौत की खबर मिलते ही पति ने भी जहर खाकर दी जान

भोपाल . पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने अस्पताल से 100 मीटर दूर हाईवे पर पहुंचकर जहर खा लिया। उसने मामा को वॉट्सएप करते हुए लिखा- परेशान नहीं होना, मैं हाईवे पर हूं। परिजन जब वहां पहुंचे, तो वह गंभीर हालत में था। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक दिन पहले उसकी पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई थी।
बरखेड़ा देवास, दोराहा, सीहोर निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र दांगी पिता धीरेंद्र दांगी सर्राफा व्यापारी के यहां जॉब करता था। गांधीनगर पुलिस के अनुसार वह सूरज नगर में 22 वर्षीय पत्नी नीता दांगी के साथ किराए से रहता था। दो दिन पहले नीता ने जहर खा लिया था। सुरेंद्र ने उसे गांधीनगर थाने के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

रविवार सुबह 6 बजे डॉक्टर ने सुरेंद्र को बताया कि नीता की मौत हो गई। उसने मामा को वॉट्सएप पर मैसेज किया। इसमें उसने लिखा कि वह अस्पताल से कुछ दूरी पर हाईवे पर बैठा हुआ है। परिजन जब तलाशते हुए वहां पहुंचे तो वह तड़प रहा था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नीता का बयान-बस यूं ही खा लिया जहर, इसमें किसी की कोई गलती नहीं : सुरेंद्र ने नीता से 10 महीने पहले लव मैरिज की थी। दोनों आस-पास के गांव के और एक ही समाज के थे। इसलिए परिवार वालों को भी इससे कोई परहेज नहीं था। नीता डायल-100 में जॉब करती थी। दो दिन पहले ड्यूटी पर जाते समय नीता ने जहर खा लिया था। नीता ने मृत्यु पूर्व दिए बयान में बताया था कि उसने बस यूं ही जहर खा लिया था। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। उस पर किसी तरह कोई दबाव नहीं था। नीता की रविवार सुबह करीब 6 बजे मौत हो गई थी।

फेसबुक से हटा दिए थे फोटो : सुरेंद्र के रिश्तेदार अरविंद दांगी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र ने नीता के साथ के फोटो फेसबुक पर डाले थे, लेकिन आज सुबह फेसबुक चेक करने पर वे फोटो नहीं मिले। हो सकता है कि सुरेंद्र ने खुदकुशी करने के पहले फोटो हटा दिए हों।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!