ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

कल जो शिवराज ने कहा, वही आज कमलनाथ बोले; कहा- भाजपा मतगणना में करेगी गड़बड़ी

भोपाल. रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर मतगणना के दौरान बाधा पैदा करने की आशंका जताई थी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी भाजपा के बारे में ऐसा ही कहा है। नाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतगणना के दौरान व्यवधान डालेंगे। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है। जिस प्रकार की सावधानी व सतर्कता पिछले 12 दिनों से स्ट्रांग रूम के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता बरत रखे हैं, मतगणना के दौरान और चौकस रहने की जरूरत है। चुनाव हार रही भाजपा मतगणना के दिन तमाम हथकंडे अपनाएगी। बाधाएं उत्पन्न करेगी। कांग्रेस जनों का मनोबल तोड़ने का प्रयास करेगी। गड़बड़ी करने का प्रयास करेगी लेकिन मुस्तैद रहकर इनका डटकर मुकाबला करें।

भाजपा नेता सच्चाई जानते हैं : कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के नेतागण ख़ुद सच्चाई जानते हैं कि प्रदेश की जनता ने उनकी विदाई तय कर दी है। इसलिये बौखलाहट में वे अनर्गल बयानबाजियाँ कर रहे है। कांग्रेसजनो का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे है। सरकार बनने के झूठे दावे कर रहे है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखने पर व मतगणना को लेकर जरा-सी भी शंका होने पर तुरंत आपत्ति दर्ज कराएं। निराकरण नहीं होने पर तुरंत प्रदेश मुख्यालय व लीगल सेल से सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!