ब्रेकिंग
लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई
आसपास

पुलिस अधिकारी को बेदखल किया

राजू प्रजापति ।

भोपाल। बीएचईएल के सरकारी आवास पर वर्षों से कब्जा जमाए हुए रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को बेदखल कर आवास अपने कब्जे में लिया। सरकारी बंगला क्र 1 2 एन 5 ऐ सेक्टर बरखेड़ा तत्कालीन थाना प्रभारी गोविन्दपुरा राजकुमार शर्मा को वर्ष 2007 से पी एच क्यू के माध्यम से आवंटित था। वर्ष2014 से सेवानिवृत्ति के बाद भी शर्मा ने उक्त बंगला खाली नहीं किया। जैसा कि विदित है कि सेवा निवृत्ति के बाद सरकारी आवास में किसी को भी रहने की पात्रता नहीं होती है। शर्मा ने आवास के मद में निकलने वाली बकाया राशि का भी भुगतान नहीं किया जो कि लगभग रू चार लाख चालीस हजार बनता है।
राजकुमार शर्मा द्वारा आवास खाली न करने और बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर मजबूरी वष बीएचईएल ने सम्पदा न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया। प्रकरण के दौरान शर्मा को अपना पक्ष रखने के समुचित अवसर दिए गए। प्रकारण के बीच में से शर्मा ने जिला अदालत में अपील कर दी वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।नवम्बर 2018 में सम्पदा न्यायालय द्वारा राज कुमार शर्मा के विरूद्ध आदेश पारित कर बेदखली वारन्ट जारी किया, जिसके अनुपालन में 01 दिसम्बर 2018 को बेदखली की र्यवाही कर उक्त बंगले का आधिपत्य ले कर सिविल अनुरक्षण बरखेड़ा केसुपुर्द कर दिया गया।
इस बेदखली की कार्यवाही में बेदखली अमले को बीएचईएल के सुरक्षा बल,सिविल विभाग एवं पुलिस बल का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!