ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

हम नहीं फंसे, आप खुद उजागर हो गए: पाक के गुगली वाले बयान पर सुषमा

नई दिल्ली. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के अपने काउंटरपार्ट शाह महमूद कुरैशी के गुगली वाले बयान का जवाब दिया। सुषमा ने कहा कि यह उजागर हो गया कि पाकिस्तान सिखों की भावनाओं का सम्मान नहीं करता। सुषमा ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय- आपके गुगली वाले बयान से आश्चर्यजनक रूप से सब उजागर हो गया। यह दिखाता है कि पाक सिखों की भावनाओं की कद्र नहीं करता। आप केवल गुगली फेंकते हैं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि भारत कैसे आपकी गुगली में नहीं फंसा? हमारे दो सिख मंत्री करतारपुर गुरुद्वारे में अरदास करने गए थे।”
इमरान ने किया था करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन
सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इमरान खान ने 28 नवंबर को पाक की तरफ वाले करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसमें भारत की ओर से केंद्रयी मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप सिंह पुरी और पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हुए थे। 29 नवंबर को पाक के विदेश मंत्री कुरैशी ने बयान दिया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुगली फेंकी और भारत को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में शामिल होना पड़ा।

कुरैशी के बयान के बाद सुषमा ने भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया। सुषमा ने कहा कि दोनों देशों में बात तब तक नहीं हो सकती जब तक पाक सीमापार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता। शनिवार को पाक ने सफाई दी कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने का निर्णय सिख भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है। इस ऐतिहासिक मौके पर नकारात्मक प्रचार न किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!