ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

इस बार करीब 3 फीसदी ज्यादा मतदान, जब भी 4 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग, सरकार पलट गई

मध्यप्रदेश में 230 सीटों वाले विधानसभा के लिए हुए चुनाव में गुरुवार को मिले अंतिम आंकड़ों के मुताबिक करीब 75 फीसदी मतदान हुआ। यह 2013 के चुनाव परिणाम से (72.18 फीसदी) से 2.82 फीसदी ज्यादा है। 11 जिलों में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 3 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ। इन 11 जिलों में 47 विधानसभा सीटें हैं। इन 47 सीटों में से पिछली बार भाजपा के पास 37 सीटें और कांग्रेस के पास 9 सीटें थीं।
इस ज्यादा वोटिंग वाले 11 जिलों में से 6 जिले मालवा-निमाड़ के हैं, जिनमें इंदौर, रतलाम, आलीराजपुर, नीमच, धार और झाबुआ जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं।

मालवा-निमाड़ के इन 6 जिलों में 29 विधानसभा सीटें हैं। इनमें पिछले चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें और कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं।

भाजपा के गढ़ मालवा क्षेत्र में राजनीति पिछले एक साल में खासतौर पर साल 2016 में मंदसौर में गोलीबारी की घटना के बाद काफी हद तक बदल गई। इस घटना के बाद किसान आंदोलन ने सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र को प्रभावित किया।

ग्वालियर और श्योपुर जिलों में भी ज्यादा मतदान हुआ है। यहां सपाक्स पार्टी और दलित आंदोलन का भी प्रभाव दिख रहा है।
जब भी 4 फीसदी से हुआ मतदान, सरकार पलट गई
1990 : स्व. सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़ा और इस साल 4.36 फीसदी वोट बढ़ गए। इस चुनाव में जनता ने तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को सत्ता से हटा दिया।

1993 : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने इस वर्ष अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसके कारण प्रदेश में मतदान 6.03 प्रतिशत बढ़ा। जिसके बाद आए नतीजों में भाजपा की सरकार उखड़ गई।

1998 : इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत 60.22 रहा जो साल 1993 के बराबर ही था। मतदान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। तब दिग्विजय सिंह की दोबारा ताजपोशी हुई।

2003 : भाजपा ने उमा भारती के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। मतदान में 7.03 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था और प्रदेश में दिग्विजय सिंह की 10 साल पुरानी सत्ता से बेदखल कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!