ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

अमेरिका की टॉप-50 महिला एग्जीक्यूटिव्स की लिस्ट में भारतीय मूल की 4 महिलाएं

न्यूयॉर्क. फोर्ब्स ने अमेरिकी टेक कंपनियों की टॉप-50 महिला अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारतीय मूल चार महिलाएं भी शामिल हैं। सिस्को की पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पद्मश्री वॉरियर, उबर की सीनियर डायरेक्टर कोमल मंगतानी, कॉन्फ्लुएंट की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और को-फाउंडर नेहा नरखेड़े, आइडेंटिटी मैनेजमेंट कंपनी ड्रॉब्रिज की कामाक्षी शिवरामकृष्णन ने सूची में जगह बनाई है।

पद्मश्री ने सिस्को के अधिग्रहण सौदों में अहम भूमिका निभाई
पद्मश्री वॉरियर (58) फिलहाल चीन की कार कंपनी नियो की यूएस हेड हैं। वो 17 दिसंबर को इस्तीफा देंगी। इससे पहले वो अमेरिकी टेक कंपनी सिस्को सिस्टम्स में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थीं। उन्होंने सिस्को के अधिग्रहण के सौदों में अहम भूमिका निभाई थी। वो माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड में भी शामिल हैं। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मीं पद्मश्री दिल्ली आईआईटी की पासआउट हैं।

कोमल मंगतानी (43) उबर की सीनियर डायरेक्टर हैं। वे बिजनेस इंटेलीजेंस सेक्शन की हेड भी हैं। कोमल उबर के महिला एनजीओ के बोर्ड में भी शामिल हैं। उन्होंने धर्मसिंह देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुजरात से पढ़ाई की थी।

नेहा नरखेड़े (32) ने लिंक्डइन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते हुए कॉफ्लुएंट के लिए अपाचे काफ्का सॉफ्टवेयर तैयार करने में मदद की थी। यह डेटा प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर कॉफ्लुएंट का बिजनेस बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ। नेहा पुणे यूनिवर्सिटी की पासआउट हैं।

कामाक्षी शिवरामकृष्णन (43) आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ी कंपनी ड्रॉब्रिज की सीईओ और फाउंडर हैं। उन्होंने 2010 में कंपनी बनाई थी। ड्रॉब्रिज यह ट्रैक करती है कि लोग कौन-सी डिवाइस यूज कर रहे हैं। कंपनी में अब तक 6.87 करोड़ डॉलर का बाहरी निवेश हो चुका है। ड्रॉब्रिज शुरू करने से पहले कामाक्षी मोबाइल एड प्लेटफॉर्म एडमोब में डेटा साइंटिस्ट थीं। उन्होंने मुंबई से पढ़ाई की थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!