ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाताया अपना गोत्र, इसलिए लगाती हैं सिंदूर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपने गोत्र का खुलासा किया है। अब उनके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी अपने गोत्र के बारे में बताया है। उन्होंने अपने सिंदूर लगाने की वजह भी बताई है। एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट करते हुए स्मृति से उनका, उनके बच्चों और पति का गोत्र पूछा था।
स्मृति ने उस सवाल का जवाब दिया और कहा, “मेरा गोत्र कौशल है जैसाकि मेरे पिता का है, उनके पिता का है और उनके पिता का है….मेरे पति और बच्चे पारसी हैं, इसलिए उनका गोत्र नहीं है। मैं हिंदू धर्म में विश्वास करती हूं और इसलिए सिंदूर लगाती हूं।” अपने इस ट्वीट का स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने एक और ट्वीट किया, ” मेरा धर्म हिंदुस्तान है, मेरा कर्म हिंदुस्तान है, मेरी आस्था हिंदुस्तान है, मेरा विश्वास हिंदुस्तान है।”
बता दें पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी उनके गोत्र को लेकर निशाना साधा गया था। जिसके बाद राहुल ने पुष्कर में अपना गोत्र बताया। उनसे यहां जगतपिता ब्रह्मा जी के मंदिर के पुजारी ने गोत्र पूछा था। जवाब में राहुल ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह कौल दत्तात्रेय ब्राह्मण हैं।

मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे के समय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल से पूछा था, “हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं क्या गोत्र है आपका?”

राहुल ने अपने गोत्र के बारे में जानकारी देते हुए पुजारी से कहा कि वह कौल यानी कश्मीरी ब्राह्मण हैं। उनका गोत्र दत्तात्रय है। जिसके बाद उनकी पूजा संपन्न कराई गई। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान भी राहुल ने कई मंदिरों के दर्शन किए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!