ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

भाजपा ने झूठ बोलने की कला सीख ली है, इसमें उनका हर नेता पारंगत पहले गोरों से लड़े थे अब लड़ेंगे चोरों से: कमलनाथ

भोपाल. प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के स्लीमनाबाद में एक बड़ी चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने न गंगा साफ की और न शिवराज ने नर्मदा, इन्होंने तो बैंकों का पैसा साफ किया है। आज प्रदेश में झूठ का बोलबाला है। भाजपा ने झूठ बोलने की कला सीख ली है। पन्द्रह साल में इतना झूठ बोला है कि इस कला में भाजपा का हर नेता पारंगत हो गया है। 
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ लूट मची हुई है। भाजपा सरकार में युवा परेशान है और वे रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि हमारी नौकरियां किसने छीनी? हम सब मिलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। किसानों का कर्जा दस दिन में माफ करेंगे, बिजली का बिल हाफ करेंगे, युवाओं को रोजगार के अवसर दिलायेंगे। 
नाथ ने कहा कि मोदी जी अब अपने भाषणों में दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने की बात नहीं करते। वे अब किसानों की बात नहीं करते। यह नहीं बताते कि मध्यप्रदेश बलात्कार में नंबर वन है। मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं, जैसे राष्ट्रवादी घोषित करने का ठेका इन्हीं के पास हो। भारतीय जनता पार्टी के पास एक भी ऐसा नाम नहीं है, जिसके लिये वे छाती ठोककर कह सकें कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। कांगे्रस पहले गोरों से लड़ी थी अब वह चोरों से लड़ेगी। 
उन्होंनेे कहा कि आगामी 28 नवम्बर को हमारे सामने कमलनाथ के भविष्य की चुनौती नहीं है, बल्कि बेरोजगारों, किसानों और महिलाओं के भविष्य की चुनौती है। यह सवाल मध्यप्रदेश के सुनहरे भविष्य का है। हम सब मिलकर एक नया सबेरा लायेंगे। उन्होंने कांगे्रस प्रत्याशी को भारी बहुत से विजय बनाने का आव्हान किया। 
इस अवसर पर कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या पटेल कांगे्रस में शामिल हुईं। सभा मंे कांगे्रस प्रत्याशी और विधायक सौरभ सिंह, पर्यवेक्षक महाबली मिश्रा, जिला कांगे्रस अध्यक्ष गुमानसिंह, रमाकांत पाठक, रामनरेश त्रिपाठी, फिरोज अहमद, प्रियदर्शन गौर, जिला कांगे्रस सेवादल अध्यक्ष विक्रम खंपरिया, राकेश जैन, डाॅ. के.एल. जैन, विकल पुरूसवानी, मयूर त्रिपाठी, संजय खरे और भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!