ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

विश्वास सारंग को विराट जीत का आशीष

भोपाल। नरेला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री विश्वास सारंग को विराट जीत का आशीष मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरानगुरुवार को वार्ड 76 के  नवजीवन कालोनी और छोला क्षेत्र के प्रेम नगर व आसपास के इलाके में विश्वास सारंग का ज़ोरदार स्वागत हुआ।

भैया विश्वास को जीत का भरोसा दिलाते हुए बहनों ने कुमकुम का तिलक लगाया और आरती उतारी। वहीं कुछ बहनों ने विश्वास सारंग की जीत के लिए मंगल गीत गाए। उन्होंने कहा कि भैयाआप विराट मतों से जीतेंगेआपने इस क्षेत्र का विकास कराया है। छोला क्षेत्र में भी विश्वास सारंग का विजय उत्सव जैसा भव्य स्वागत हुआ। यहाँ जगह-जगह आतिशबाज़ी और फूलों की वर्षा कर लोगों ने उन्हें अपना समर्थन प्रकट किया। कई घरों में उनके लिए सुंदर तोरण द्वार भी सजाये गये थे।

जनसंपर्क के पहले विश्वास सारंग ने घर पर अपने पिता जी के चरण स्पर्श कर आशीष लिया और फिर छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। यहाँ पुजारी जी ने उन्हें जीत का आशीष देकर श्रीफल दिया।

जनसंपर्क के दौरान विश्वास सारंग को नरेला परिवार का बेटा मानते हुए बड़े -बुज़ुर्ग आशीष दे रहे हैं तो युवाओं का भी ज़ोरदार साथ मिल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!