ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

राजगढ पुलिस की कार्रवाई , रेत उत्‍खनन करने वाले 21 ट्रैक्टर सहित दो जेसीबी जप्‍त, माचलपुर थाना क्षेञ में चल रहा था उत्‍खनन।

नवलोक समाचार, राजगढ।

राजगढ जिले के थाना माचलपुर क्षेत्र से ग्रामीणों द्वारा कालीसिंध नदी में अवैध उत्खनन की शिकायतें पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद को की गई थी। जिसके चलते  शिकायत पर तत्काल एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी को निर्देशित करने के बाद 17 फरवरी 2018 को अनुभाग खिलचीपुर के थाना माचलपुर से 16 पुलिस कर्मचारी अधिकारी ,5 पुलिस कर्मचारी अधिकारी जीरापुर से ,7 पुलिस कर्मचारी अधिकारी खिलचीपुर से, 4 पुलिस कर्मचारी अधिकारी थाना भोजपुर तथा एसडीओपी कार्यालय खिलचीपुर के स्टाफ के साथ एसडीओपी सूश्री निशा रेड्डी द्वारा अपने नेतृत्व में करीब 40 पुलिस कर्मचारी अधिकारी को अपने साथ लेकर थाना माचलपुर क्षेत्र के ग्राम पॉल खेड़ा में कालीसिंध नदी पर किए जा रहे अवैध उत्खनन को रोकने हेतु घेराबंदी कर दबिश दी गई। जिसमें 21 ट्रालियां एवं 21 ट्रैक्टर वह दो JCB जप्त किया गया है तथा 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया जा कर थाना माचलपुर लाया गया है। पुलिस ने से मिली जानाकरी के अनुसार जिन लोगों द्वारा उत्खनन करवाया जा रहा है, उन लोगों की भी जानकारी ली जा रही है जिससे सबंधितों के खिलाफ भी अवैध उत्खनन के प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा। वही माचलपुर के थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ का कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रेत के अवैध उत्‍खनन की  कार्यवाही सतत जारी रहेगी। राजेश भंडारी , राजगढ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!