ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

प्रदेश में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा, सभाओं में एक-दूसरे पर विकास नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं नेता

भोपाल. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रदेश में जमकर प्रचार हुआ। शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, उमा भारती ने कांग्रेस पार्टी पर खूब हमला बोला तो कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए।

शिवराज सिंह : मुरैना, कोलारस, श्योपुर
नारा दिया पर अब तक गरीबी नहीं हटा पाई कांग्रेस

इंदिरा जी के जमाने से गरीबी हटाने का नारा दिया जाता रहा है, लेकिन कांग्रेस अब तक गरीबी नहीं हटा पाई।
हमने संबल योजना में 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान बनाने का संकल्प लिया है।
अलग-अलग वर्ग की कमरे में मीटिंंग करते हैं। क्या हिंदुस्तान काे बांटना चाहते हो? मुस्लिम को भी मुख्य धारा से दूर करना चाहते हो।
कांग्रेस के नेता अब तक तय नहीं कर पाए कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का दावेदार कौन होगा।
ज्योतिरादित्य : अंबाह, दिमनी, अटेर, भिंड
मैं चैन से नहीं बैठूंगा, बोरिया बिस्तर बंधवाकर रहूंगा

मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक शिवराज सिंह चौहान का मध्यप्रदेश से बोरिया बिस्तर नहीं बंधवा दूंगा।
मुख्यमंत्री पांच करोड़ की आलीशान बस में सवार हाेकर लोगों को आशीर्वाद देने आए थे न कि आशीर्वाद लेने।
हमें कुर्सी का मोह नहीं है। हमारी अभिलाषा जनता के दिल में जगह बनाने की है। शिवराज सिंह चौहान बीते 15 सालों से कुर्सी पकड़े बैठे हैं।
रेत माफिया पूरे प्रदेश में हावी है। पुलिस और मीडिया के लोगों को रेत माफिया कुचल रहा है।
नरेंद्र सिंह तोमर : रतलाम, नीमच,घटि्टया
कांग्रेस के लाेग जोकरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं

कांग्रेस के लोग नेताओं जैसा नहीं जोकरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उपहास का केंद्र बन गया हो उस पार्टी के हाथ में अगर देश दे दिया तो ये देश का क्या करेंगे पता नहीं।
15 साल से नए कपड़े पहनाकर, नया पद देकर राहुल गांधी को नेता बनाने की कोशिश कर रहे हो लेकिन अभी तक राहुल कांग्रेस के ही नेता नहीं बन पाए।
कांग्रेसी राहुल गांधी की तुलना नरेंद्र मोदी से कर रहे हैं लेकिन मोदी से राहुल की बराबरी नहीं हो सकती।
दिग्विजय सिंह : शाजापुर, पचौर, सारंगपुर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!