ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

पिपरिया में बिस्किट को घोल डाल कर एक लाख की लूट- पुलिस तलाश में जुटी

आशु दुबे, नवलोक पिपरिया।

होशंगाबाद जिले के पिपिरया मंगलवारा थाना क्षेञ में आज दोपहर करीब तीन बजे, एक फुटकर व्‍यापारी के साथ लूट किये जाने का मामला सामने आया। नकदी से भरे थ्‍ौले पर पूर्व से ही घात लगाने वाले लूटेरो ने सांडिया निवासी किराना व्‍यापारी वीरेंद्र पटेल की शर्ट पर गंदगी लगी होने की बात कही और जब व्‍यापारी शर्ट उतार कर देखने लगा तो थैला सहित रकम पार कर दी है।

पिछले दिनों से लगातार जिले में लूट और ठगी के मामले सामने आ रहे है, इसी के चलते पिपरिया में भी आज दोपहर करीब तीन बजे पुरानी गल्‍ला मंडी क्षेञ में सांडिया निवासी फुटकर व्‍यापारी जब ट्रेक्‍टर ट्राली में सामान चढ़वा रहा था, तब एक अज्ञात बच्‍चे ने शर्ट में मैला लगा होने की बात कही, जिस पर जब व्‍यापारी शर्ट उतार कर देखने लगा तो उसके पास रखा एक लाख से भरा थैला किसी अज्ञात द्वारा पार कर दिया गया। घटना स्‍थल से उक्‍त बच्‍चा भी गायब था, मामले की जानकारी लगते ही घटना स्‍थल पर अफरा तफरी का महौल बन गया, जिसके बाद उक्‍त व्‍यापारी वीरेंद्र द्वारा मंगलवारा पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!