ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

कांग्रेस की समन्वय यात्रा पन्ना में संगत मे पंगत कर रहे कांग्रेसी नेता’ शिवराज ने खरीदे किसानों को पीटने 17 हजार डंडे – दिग्विजय सिंह’

नवलोक समाचार पन्ना।

15 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस इस समय पूरे जोड़.तोड़ लगा रही है कांग्रेसियों को एकजुट करने जो समन्वय समिति बनाई गई है वह आज पन्ना पहुंची और रूठे हुए कांग्रेसियों को मनाने सहित कांग्रेस में जान फूंॅकने की कोशिश की जिसमें अपने सबसे बडे विरोधी सत्यव्रत चतुर्वेदी के साथ पन्ना पहुंचे मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति बहुत खराब है ऊपर से किसान विरोधी सरकार किसानों को जेल भेज रही है साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान ने किसानों को पीटने के लिए पंजाब से 17 हजार डंडे खरीदे हैं जिससे किसानों पर नियंत्रण किया जा सके दिग्विजय सिंह ने जहां सभी कांग्रेसियों से एकजुट होने की अपील की वहीं सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को ठग रही है जगह जगह भीष्ण पेयजल संकट है बुंदेलखंड से लोग पलायन कर रहे हैं इसके बावजूद सरकार कुछ नहीं कर रही है उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

सी0एम कौन बनेगा के प्रश्न पर दिग्विजय सिंह बोले कि जिसे विधायक दल चुनेंगे और राहुल गांधी जी का आशीर्वाद जिसे प्राप्त होगा वही प्रदेश का मुखिया होगा.  दिग्विजय सिंह की इस यात्रा से जिस तरीके से कांग्रेसियों ने उपस्थिति दर्ज कराई है उससे यह तय हो गया है कि कांग्रेस के लोग अभी कांग्रेस को प्यार करते हैं बस इतना है कि नेता एकजुट हो जाए तो जमीन पर भी ताकत दिखेगी इस दल में बुंदेलखंड के कद्दावर नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी पूर्व मंत्री विधायक मुकेश नायक सुनील सूद सहित कई बड़े कांग्रेसी शामिल है जो जिला मुख्यालय के कांग्रेसियों के घर .घर चाय पर जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं के यहां भोज के साथ संगत में पंगत कर रहे हैं

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!