ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
Breaking Newsखेलराज्य
Trending

हॉकी टूर्नामेंट – सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला

33 वर्षों बाद फाइनल में पहुंची सोहागपुर टीम , मंडीदीप से होगा खिताबी महामुकाबला

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता (2026 श्रृंखला) के 61वें वर्ष में खेला गया पांचवां दिन हॉकी प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक बन गया। खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में मंडीदीप और मेज़बान सोहागपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल: मंडीदीप की सधी हुई जीत

पहले सेमीफाइनल में मंडीदीप और इटारसी की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबले की शुरुआत से ही मंडीदीप ने संतुलित आक्रमण और मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर मैच पर पकड़ बना ली। तेज पासिंग और सटीक फिनिश का प्रदर्शन करते हुए मंडीदीप ने इटारसी को 3–1 से पराजित कर फाइनल का टिकट पक्का किया। पूरे मुकाबले में मंडीदीप का खेल पूरी तरह नियंत्रण में रहा।

दूसरा सेमीफाइनल: सोहागपुर ने रचा इतिहास

दूसरे सेमीफाइनल में उज्जैन और मेज़बान सोहागपुर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक मुकाबला 1–1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद निर्णय ट्राई ब्रेकर से हुआ। ट्राई ब्रेकर में सोहागपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन को 3 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। यह जीत सोहागपुर हॉकी इतिहास के स्वर्णिम पलों में दर्ज हो गई। वर्ष 1993 में इंदौर पुलिस को हराकर फाइनल जीतने वाली सोहागपुर टीम ने 33 वर्षों बाद एक बार फिर फाइनल में पहुंचकर नई इबारत लिखी।

फाइनल को लेकर उत्साह चरम पर
अब प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला सोहागपुर बनाम मंडीदीप के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में रही हैं, ऐसे में दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज और रोमांचक फाइनल की पूरी उम्मीद है
दर्शकों की भारी मौजूदगी
सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। तालियों की गड़गड़ाहट और नारों के बीच खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरा माहौल हॉकी के रंग में रंगा नजर आया।

 

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!