ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
स्वास्थ

रायसेन के कांटेन्मेंट एरिया में बंटवाया गया आयुर्वेदिक काढ़ा

नवलोक समाचार, रायसेन। 
नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के निर्देशानुसार आयुष विभाग तथा नगर पालिका रायसेन के कर्मचारियों द्वारा कंटेनमेंट एरिया में निवासरत लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जीवन अमृत योजना के अंतर्गत आयुष विभाग मध्यप्रदेश  से प्राप्त कॉरोना वायरस से रोकथाम एवं  मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के आयुर्वेदिक काढा वितरण कराया गया।
जिला आयुष विभाग रायसेन एवं सीएमओ रायसेन के सहयोग से यह आयुर्वेदिक काढा रायसेन के कंटेंटमेंट एरिया वार्ड क्रं 07 तथा 04 के अंशिक भाग में 40 परिवारों को प्रदाय किया गया। सीएमओ श्री भदौरिया ने बताया कि नगर पालिका रायसेन एवं आयुष विभाग रायसेन के सहयोग यह आयुर्वेदिक काढा नगर के सभी क्षेत्र के रहवासियों को निरंतर प्रदाय किया जायेगा। संयुक्त दल द्वारा कंटेंटमेंट एरिया के रहवासियों को उक्त काढे को उपयोग करने के विधि की जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!