ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य
Trending

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बाहरी युवाओं को मौका

मध्य प्रदेश में आरक्षक भर्ती में रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता को समाप्त कर सरकार दूसरे राज्यों के युवाओं को मौका देकर मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आरक्षक भर्ती में मिलने वाले अवसर को छीनना चाहती है।

नवलोक समाचार, भोपाल।

एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार ने आरक्षक भर्ती में रोजगार पंजीयन की शर्त हटाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा दर-बदर भटक रहा है, नौकरियों के लिए दरवाज़े खटखटा रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार की नीयत युवाओं को ठगने की है।

उमंग सिंघार ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता की शर्त हटाकर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं की नहीं, बल्कि बाहरी उम्मीदवारों की चिंता है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि 2017 से अब तक प्रदेश की हर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी भर्ती में रोजगार पंजीयन अनिवार्य रहा है। हाल ही में आयोजित समूह-2 और उपसमूह-3 की भर्तियों में भी यही नियम लागू था। फिर अचानक पुलिस भर्ती में यह शर्त क्यों हटा दी गई? किसके दबाव में ऐसा निर्णय लिया गया?

श्री सिंघार ने कहा कि क्या भाजपा सरकार चाहती है कि प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में भटकता रहे और बाहरी उम्मीदवार प्रदेश की नौकरियां हथियाते रहें?

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सीधे तौर पर घेरते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी, पुलिस विभाग तो आपके ही अधीन है। फिर आप इससे जुड़े निर्णय क्यों नहीं ले पा रहे हैं? यह प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!