ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
Breaking Newsराजनीति

आईपीएस हितेश चौधरी को चुनाव सम्बंधी कार्य से हटाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत

नवलोक समाचार,भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी व अधीक्षक शासकीय रेल पुलिस भोपाल हितेष चौधरी को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने के साथ स्थानांतरण की मांग भारतीय जनता पार्टी ने की है।

आईपीएस हितेश चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा ने गुरूवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर हितेष चौधरी को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने की मांग की है। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि आईपीएस अधिकारी हितेष चौधरी को 4 अक्टूबर 2023 को एक आदेश जारी कर चैधरी को चुनाव संबंधिक कार्य संपादित करने का कार्य सौंपा गया है। उक्त आदेश में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2 जून 2023 को पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन उल्लंघन किया गया है। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि हितेष चौधरी कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई हैं। उन्हें जीआरपी में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुए तीन वर्ष 6 माह हो चुके हैं। चौधरी कांग्रेस विधायक के भाई हैं, इसलिए उन्हें चुनाव संबंधी कार्य से हटाया जाए और तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पद पर पदस्थ रहने के कारण उनका स्थानांतरण भी किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!