ब्रेकिंग
गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर
Breaking Newsदेशशिक्षा

गम्भीर आरोपों में DPI ने पूर्व प्रभारी प्राचार्य को किया सस्पेंड

नवलोक समाचार, भोपाल/सोहागपुर
यहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक सुरेश कुमार चौधरी जो कि पूर्व में प्रभारी प्राचार्य के पद पर भी रहा है को लोक शिक्षण संचलालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है। सुरेश चौधरी के विरुद्ध कार्यवाई में 7 महीनों का समय लग गया, 4 अगस्त को आयुक्त लोक शिक्षण संचलालय द्वारा निलंबन आदेश जारी कर , संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम कार्यालय अटैच किया गया है।
बता दे कि उक्त उच्च माध्यमिक  शिक्षक के ऊपर आर्थिक अनियमितता, शाला की नाबालिग छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार , सहित स्टाफ के लोगो द्वारा शिकायत की गई थी। साथ ही बिना पैनल के खुद की पुत्री को अतिथि शिक्षक के पद पर रखा था जिसकी जांच बड़ी धीमी गति से बीईओ संजीव दुबे द्वारा की गई थी। जिसके बाद दो बार टीम बनाकर अलग अलग बयान दर्ज किए गए थे , कहा जा रहा है कि स्कूली छात्राओ द्वारा जो बयान दिए गए थे उसके अनुपात में एफआईआर दर्ज होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नही हुआ को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने वालों की कार्यशैली पर संदेह व्यक्त करता है। शनिवार को कन्या शाला प्रचार्य द्वारा डीपीआई के आदेश का पालन करते हुए सुरेश चौधरी को रिलीव कर दिया गया है।

डीपीआई भोपाल द्वारा जारी किया गया निलंबन आदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!