ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
Breaking Newsराज्य

वर्मा ट्रेवल्स – पचमढ़ी इंदौर के बीच खस्ताहाल बस से सफ़र करने को मजबूर यात्री

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम।
यहां पचमढ़ी से इंदौर के बीच वर्मा ट्रेवल्स द्वारा रात्रिकालीन बस चलाई जाती है जो कि अब खस्ताहाल हो चुकी है, बस संचालक यात्रियों से किराया तो भरपूर ले रहा है लेकिन सुविधा के नाम पर खस्ताहाल सीट और खताड़ा हो चुकी बस मिल रही है।

वर्मा ट्रेवल्स इंदौर आने जाने वाले यात्रियों को ठग रहा है, बस इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि आरामदायक सीटों की जगह बस में यात्रियों को बैठने में परेशानी हो रही है, स्लीपर भी खराब हालत में है। इंदौर से पिपरिया तक का किराया 800 रुपये तक वसूल किया जा रहा है। मनमाने किराये वसूली पर भी परिवहन विभाग की लगाम

इंदौर से पचमढ़ी के बीच चलने वाली खस्ताहाल वर्मा ट्रेवल्स की बस

बस आपरेटर पर नही लग पा रही, इंदौर से रात 9:30 पर निकलने वाली बस आयेदिन लेटलतीफ निकाली जाती है।

बस में ओव्हर लोड माल

इंदौर से पचमढ़ी के बीच चलने वाली वर्मा ट्रेवल्स की बस में ट्रांसपोर्ट से भेजा जाने वाला माल लोड कर पिपरिया और पचमढ़ी भेजा जा रहा है, ओव्हर लोड कर बस को माल से भरा जाता है, जिसमे समय से निकलने की बजाय बस घण्टो लेट निकाली जाती है, इंदौर के छोटी ग्वालटोली के पास बस को खड़ा कर पिपरिया और पचमढ़ी पहुचाने वाले माल को बस की छत पर बेरोकटोक भरा जाता है। उधर यात्री भी सेवा में कमी के कारण खासे परेशान हो रहे है, नए साल पर इंदौर से सोहागपुर ओर पिपरिया का किराया 800 से एक हजार रुपये प्रति यात्री तक वसूल किया गया है, जबकी वास्तविक किराया 400 के लगभग है। बता दे कि पचमढ़ी से इंदौर के बीच सिर्फ वर्मा बस की एकमात्र साधन है जो यात्रियों को गंतव्य तक लाने ले जाने के लिये है, जिसका सीधा फायदा बस आपरेटर उठा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!