ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
ग्रामीण ख़बर

राशन दुकान और वेयरहाउस पर पहुचकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण,

पिपरिया के ग्राम सिलारी में उचित मूल्य की दुकान एवं वेयरहाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,  रबी उपार्जन की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नवनीत परसाई, पिपरिया।  कलेक्टर धनंजय सिंह ने मंगलवार जिले के विकासखंड पिपरिया के ग्राम सिलारी में उचित मूल्य दुकान एवं वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने उचित मूल्य दुकान सिलारी का मौका निरीक्षण कर नवीन राशन पात्रता पर्ची वितरण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा समस्त पात्र हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इसके बाद कलेक्टर ने आस्था वेयर हाउस का निरीक्षण कर आगामी गेहूं खरीदी के लिए भंडारण की उपलब्धता की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने आगामी रबी उपार्जन के दृष्टिगत भंडारण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश स्टेट वेयर हाउसिंग एवं अनुबंधित वेयर हाउस के अधिकारियों के दिए ।
वेयर हाउस प्रभारी द्वारा बताया गया कि रबी उपार्जन से पूर्व भंडारण के लिए पूरी व्यवस्था कर ली जाएगी ।
कलेक्टर सिंह ने एसडीएम नितिन टाले एवं उपार्जन सम्बन्धी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए समुचित पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाए ।
उन्होने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए चल रहे पंजीयन कार्य की भी समीक्षा की एवं पंजीयन हेतु निर्धारित सभी केंद्रों पर सभी इंतजाम किए जाने के निर्देश राजस्व एवं उपार्जन सबंधी अधिकारियों को दिए ।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिपरिया नितिन टाले, तहसीलदार राजेश बोरासी, जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ विनोद प्रजापति सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!