ब्रेकिंग
एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात
राज्य

बंद नलजल योजनाओं को चालू कराने कमिश्नर ने दिया निर्देश

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। संभाग के तीनो जिलो में बंद पड़ी नलजल योजनाओं को चिन्हित कर शीघ्र चालू कराएं। यह निर्देश कमिश्नर नर्मदापुरम् श्री रजनीश श्रीवास्तव ने अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने समस्त जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि वे नलजल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा बंद नलजल योजनाओं को तत्काल चालू कराएं। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली की समस्या के कारण कोई भी नलजल योजना बंद न हो यह सुनिश्चित करें तथा बिजली के कारण बंद नलजल योजनाओं को एमपीईबी के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल चालू कराएं।             कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने गतदिवस संभाग के तीनों जिलों में नलजल योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जल जीवन मिशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने संभाग के तीनो जिलो के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नल कनेक्शन के माध्यम से समयसीमा में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   बैठक में संयुक्त आयुक्त जेसी दोहर, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सुबोध सक्सेना, कार्यपालन यंत्री लोंक स्वास्थ्य यांत्रिकी एसके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थेे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!