ब्रेकिंग
एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात
खास खबरेदेशवायरल न्यूज़

रायसेन के वनग्राम में पदस्थ शिक्षक की स्टोरी को मिला बेस्ट न्यूज़ आवर्ड

नवलोक समाचार, रायसेन।  जिले के वन ग्राम सालेगढ़ के सरकारी स्कूल के शिक्षक नीरज सक्सेना द्वारा बच्चों को खेल खेल में दी जा रही नैतिक ज्ञान एवं स्कूल में पढ़ाई के कम संसाधनों के बीच अच्छा वातावरण तैयार किए जाने पर दूरदर्शन मध्यप्रदेश डीडी न्यूज एमपी द्वारा स्कूल के शिक्षके के मजबूत इरादों पर खबर  को प्रमुखता के साथ टेलीकास्ट किया गया था। इस खबर के टेलीकास्ट होने के बाद प्रसार भारती द्वारा न्यूज को बेस्ट न्यूज आवार्ड नेशनल लेवल के पुरूस्कार से नवाजा है। दूरदर्शन मध्यप्रदेश के जिला संवाददाता विनीत माहेश्वरी ने बताया कि भोपाल आकाशवाणी की संयुक्त निदेशक एवं डीडी न्यूज एमपी की प्रमुख श्रीमति पूजा वर्धन जी के नेतृत्व में साकारात्मक खबरों को प्रमुखता के साथ टेलीकास्ट किया जा रहा है ओर इसी कड़ी में रायसेन के वनग्राम सालेगढ़ के स्कूल की खबर को टेलीकास्ट किया गया,इस न्यूज को  केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा भी सराहना करते हुए न्यूज को ट्वीट किया गया। इस खबर को प्रसार भारती द्वारा बेस्ट न्यूज स्टोरी अवार्ड से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षक नीरज सक्सेना के मजबूत इरादों पर केन्द्रीय इस्पात मंत्रालय भारत सरकार ने भी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हुए उन्हें इस्पात मंत्रालय का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!