ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
आसपास

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र में फसे 202 प्रवासी श्रमिक पहुँचे इटारसी

जिला प्रशासन ने श्रमिको के भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण , एवं उन्हें गंतव्य तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था की
होशंगाबाद। मध्यप्रदेश शासन के विशेष प्रयासो से कोरोना संक्रमण काल में लागू लॉकडाउन में अन्य राज्यो में फसे प्रदेश के प्रवासी श्रमिको को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लाने का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी अनुक्रम में आज 23 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश 15 जिलो के 202 प्रवासी श्रमिक सिंधु दुर्ग महाराष्ट्र से दोपहर दो बजे इटारसी स्टेशन पहुँचे।
रेलवे स्टेशन इटारसी में श्रमिको का हैल्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही श्रमिको के लिए जिला प्रशासन होशंगाबाद द्वारा भोजन के पैकेट, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा श्रमिको को विशेष बस से उनके गृह जिलो के लिए रवाना किया गया। घर वापस लौट रहे श्रमिको ने उनकी सुविधाओं हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं घर जाने की खुशी जाहिर की एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिको की सुविधाओं एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद के 16, दतिया के 11, गुना के 9, ग्वालियर के 4, शिवपुरी के 29, भिंड के 28, मुरैना के 6, भोपाल के 4, राजगढ़ के 8, सीहोर के 13, विदिशा के 4, नीमच के 23, रतलाम के 28, झाबुआ के 8 एवं खंडवा के 11 प्रवासी श्रमिक इटारसी स्टेशन पहुँचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!