ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
क्राइम अलर्टराज्य

नरसिहपुर में आम से भरा ट्रक पलटा, 5 मजदूरों की मौत, 15 घायल

नवलोक समाचार, नरसिहपुर। नरसिहपुर जिले में आम से भरे ट्रक में बैठे मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी जा रहा ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है वही 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है 13 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। सभी 20 मजदूर हैदराबाद से झांसी ओर एटा जा रहे थे। घटना एनएच 44 पर नरसिहपुर ओर सिवनी जिला की सीमा के पास मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा के पास की है। सभी मजदूर चोरी छुपे ट्रक में बैठकर उत्तर प्रदेश के लिये निकले थे।

घटना देर रात की है , घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी राजेश तिवारी और एडीएम मनोज ठाकुर मौके पर पहुचे, प्रशासन ने अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक में घायल हुए मजदूरों को जबलपुर रेफर किया है। बताया जा रहा ये ट्रक आम लेकर हैदराबाद से झांसी जा रहा था और उसमें 20 मजदूर चोरी छुपे अपने घर आगरा व झांसी जा रहे थे तभी देर रात एन एच 44 नरसिंहपुर और सिवनी की सीमा के पाठा गाँव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में 20 मजदूर सवार थे जिनमे से 15 मजदूर बुरी तरह ट्रक के नीचे फंस गए..जिनका रेस्क्यू करके फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. हादसे में 5 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 13 बुरी तरह घायल है 2 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 13 घायलों का इलाज नरसिहपुर के जिला अस्पताल में किया जा रहा है अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और सभी घायलों सहित मृतकों के कोरोना कि आशंका के चलते रैपिड किट से सेंपल भी लिए जा रहे है। बता दे कि एक मजदूर में कोरोना के लक्षण देखे गए है , जिसके बाद सभी का परीक्षण किया जा रहा है , संधिग्ध घायल को अलग रखकर इलाज किया जा रहा हैं।
ट्रक में भरे आम को नष्ट किया गया है, बता दे कि कही पैदल तो कही अवैध रूप से ट्रकों में बैठकर निकल रहे मजदूरों के साथ लगातार हादसे हो रहे है फिर भी लोग धर्य नही रख पा रहे है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने मजदूरों से अपील की है सभी को उनके घर तक भेजने की प्रयास किये जा रहे है लोग पैदल न निकले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!