ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
देश

पीएम जनधन महिला हितग्राहियों के खाते में 500 रुपये जमा हुए

निर्धारित तिथियों में राशि का आहरण कर सकती है महिलाएं 
नवलोक समाचार।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों के प्रधानमंत्री जनधन बैंक खाते में माह मई 2020 की राशि 500 रूपए प्रति खाते के मान से जमा कराई गई है। इस राशि को बैंक खाते से आहरण के लिए महिला हितग्राहियों के बैंक खाता नम्बर के अंतिम अंक के आधार पर तिथियां निर्धारित की गई हैं।
एलडीएम श्री वीवी अय्यर से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पीएमजेडीवाय खाताधारक के बैंक खाता नम्बर के आखिर में 0 तथा 1 अंक होने पर वह 04 मई को राशि आहरित कर सकेंगी। इसी प्रकार महिला हितग्राही बैंक खाता नम्बर के आखिर में 2 और 3 अंक होने पर 05 मई को, बैंक खाता नम्बर के आखिर में 4 और 5 अंक होने पर 06 मई को, बैंक खाता नम्बर के आखिर में 6 और 7 अंक होने पर 08 मई को तथा बैंक खाता नम्बर के आखिर में 8 और 9 अंक होने पर 11 मई को राशि निकाल सकेंगी।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के महिला खाताधारक 11 मई के पश्चात कभी भी बैंक शाखा या कियोस्क पर किसी भी दिनांक को सामान्य बैंकिंग समय में खाते से राशि आहरित कर सकेंगी। एलडीएम द्वारा सभी बैंक जिला समन्वयकों को शाखा परिसर के बाहर ग्राहकों के लिए टेंट, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निर्धारित दूरी पर स्थान चिन्हांकित करने के संबंध में कहा है। इसके अतिरिक्त नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदण्डों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!