ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
राज्य

नाशिक से भोपाल लाये गए श्रमिको को भेजा जा रहा गृह जिलो तक

नवलोक समाचार, भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साहसिक और नैतिक निर्णय से आज फिर नासिक महाराष्ट्र से विशेष ट्रेन के माध्यम से आये प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यरत श्रमिकों को भोपाल स्थित मिसरोद स्टेशन पर लाया गया। जिला प्रशासन ने आज नासिक में लॉक डाउन के दौरान फँसे 319 श्रमिकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बस द्वारा भेजा गया।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तरुण पिथोड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा इन सभी श्रमिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई। मिसरोद स्टेशन से इन श्रमिकों और सेवा क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को यात्रा के दौरान भोजन के पैकेट और पानी की बोतल देते हुए इन्हें इनके निवास स्थान के लिए रवाना किया गया।
इनमें देवास जिले के 18, इंदौर, झाबुआ के 17, खरगोन के 46,  मुरैना श्योपुर और शिवपुरी के 21,  विदिशा जबलपुर और सिवनी के 18, रीवा के 33, सीधी, सिंगरौली के 11, सतना के 34, शहडोल-दमोह-टीकमगढ़ और पन्ना के 28, ग्वालियर- गुना और अशोकनगर के 29, भिंड एवम् राजगढ़ के 22, दतिया के 15, खंडवा- बड़वानी के 23 और बैतूल जिले के 4 श्रमिकों और सेवा क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को विभिन्न बसों के माध्यम से पहुंचाया गया। इन श्रमिकों में बड़े, बुजुर्ग, महिलायें और बच्चे शामिल थे।
इन सभी श्रमिकों और उनके परिवार के सभी सदस्यो ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई मदद का ह्रदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा की इस संक्रमण और महामारी के दौरान हमारा विशेष ध्यान रखते हुए हमें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इस विषम परिस्थिति में हमें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए हम शासन प्रशासन के आभारी रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा इन सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच व्यवस्था, भोजन और बसो का प्रबंध किया गया। मानव सेवा की यह पहल ने शासन और जिला प्रशासन के नैतिक और मानवीय दृष्टिकोण को चरितार्थ किया है।
लॉक डाउन के दौरान ये सभी श्रमिक काफी समय से अपने गृह निवास जाने में असमर्थ थे। रोजगार ना मिलने और आर्थिक स्थिति दयनीय होने से यह तनाव और चिंता में आ गए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के अथक प्रयासो और नेतृत्व क्षमता से यह सब संभव हो पाया है और आज ये सभी श्रमिक अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!