ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
ग्रामीण ख़बरराज्य

किसान सौदा पत्रक के आधार पर अधिकृत व्यापारियों को भी अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे

खरीदी केंद्रों के अलावा किसान सौदा पत्रक के आधार पर अधिकृत लायसेंस धारी 
व्यापारियों को भी अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे
नवलोक समाचार होशंगाबाद। किसान की फसल खरीदने को लेकर राज्य सरकार के निर्देश जारी हुुये है, जिसके बाद सचिव  मंडी ने   बताया कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार कृषक समर्थन मूल्य के अंतर्गत सोदा पत्रक के आधार पर मंडी के रजिस्टर / अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को भी अपनी उपज बेंच सकेंगे। मंडी सचिव श्री एनके लाच्छवानी ने बताया कि यदि कोई व्यापारी उपज की अच्छी कीमत देता है तो, किसान उसे खरीदी केन्द्र या मंडी के बाहर भी अपनी उपज का विक्रय सौदा पत्रक के आधार पर कर सकते हैं। उन्होंने किसानो से आग्रह किया है कि यदि मंडी का अधिकृत व्यापारी उनके घर या खेत पर आकर उनकी उपज क्रय करना चाहता है और अच्छी कीमत देता है तो वे अपनी उपज जरूर बेंचे।
जिला प्रशासन द्वारा सौदा पत्रक के आधार पर किसानो से खरीदी करने वाले व्यापरियों को लॉकडाउन से छूट दी गई है। उन्हें इसके लिए किसी भी प्रकार की अनुमति लेने की आवश्यकता नही होगी। मंडी सचिव द्वारा अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को कृषको की उपज का आपसी सहमति से सेम्पल के आधार पर समर्थन मूल्य / समर्थन से अधिक पर सौदा पत्रक से वर्तमान परिस्थति / कोवडि 19 के दृष्टिगत खरीदी कार्य प्रारंभ किये जाने के संबंध में नियमो से अवगत करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!