देश
-
Jan- 2019 -16 January
सुप्रीम कोर्ट अंतरिम प्रमुख की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट एम नागेश्वर राव को अंतरिम सीबीआई प्रमुख बनाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। यह सुनवाई अगले सप्ताह होगी। एनजीओ कॉमन कॉज और आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने यह याचिका लगाई है। सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति होने तक सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक राव को 10 जनवरी…
Read More » -
15 January
पहला शाही स्नान, 13 में से 11 अखाड़ों के साधु-संतों ने संगम तट पर डुबकी लगाई
प्रयागराज (इलाहाबाद). तीर्थराज प्रयाग में 49 दिन तक चलने वाले कुंभ की शुरुआत हो गई। मंगलवार को पहला शाही स्नान है। देश के 13 अखाड़ों में से 11 अखाड़ों के साधु-संतों ने संगम तट पर डुबकी लगाई। सबसे पहले संगम तट पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधु-संतों ने स्नान किया। इसके बाद श्री पंचायती अटल अखाड़े के संतों ने…
Read More » -
15 January
किसानों का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया शुरू, CM कमलनाथ बोले- 5 साल बाद दूंगा हिसाब
भोपाल। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के कुछ घंटे के भीतर ही कमलनाथ ( CM Kamal Nath) ने किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए थे। आज इस योजना के तहत लाभार्थियों से फॉर्म भरवाए गए। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फसल ऋण माफी योजना का फायदा पहुंचाने के लिए किसानों से कर्ज माफी का…
Read More » -
14 January
मंच से उतरते वक्त वायर में उलझा मंत्री साधौ का पैर, गिरने से हाथ में फ्रैक्चर
इंदौर. चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ रविवार रात को लाभ मंडपम में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरते समय गिर गईं। इससे उनके सीधे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उनका पैर वायर में उलझ गया था। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलने के बाद शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल…
Read More » -
14 January
विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के फॉलो वाहन को ट्राले ने मारी टक्कर, 4 की मौत
बालाघाट. मध्यप्रदेश की विधानसभा उपाध्यक्ष और लांजी विधायक हिना कांवरे रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। उनकी कार के आगे चल रहे पुलिस वाहन को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कार ड्राइवर और तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी एक पुलिसकर्मी को नागपुर रेफर…
Read More » -
14 January
पेट्रोल का रेट 38 पैसे बढ़कर 70 रु के ऊपर पहुंचा, 5 दिन में 1.63 रु का इजाफा
नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के रेट में सोमवार को लगातार 5वें दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 38 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 70.13 रुपए हो गई। मुंबई में रेट 38 पैसे बढ़कर 75.77 रुपए हो गया। दोनों शहरों में डीजल की कीमतों में 49 से 52 पैसे तक इजाफा हुआ। दस जनवरी से पेट्रोल-डीजल के रेट…
Read More » -
14 January
दिगंबर अखाड़े में 2 सिलेंडर फटे, रसोई घर का पंडाल जला
प्रयागराज. कुंभ क्षेत्र में सोमवार दोपहर दिगंबर अखाड़े में दो एलपीजी सिलेंडरों में ब्लास्ट होने से आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना में रसोई का टेंट जल गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद अखाड़े में मौजूद साधु-संतों को बाहर…
Read More » -
14 January
निजी कंप्यूटरों की जांच / जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 6 हफ्ते में जवाब मांगा
नई दिल्ली. दस प्रमुख सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को निजी कम्प्यूटरों की जांच का अधिकार देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। वकील मनोहर लाल शर्मा ने जनहित याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से 6 हफ्ते में जवाब मांगा है। सरकार का नोटिफिकेशन गैर संविधानिक: याचिकाकर्ता गृह…
Read More »