ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
खास खबरेराज्य

मध्‍य प्रदेश में महिलाओ के लिए खुलेगी शराब दुकाने – संस्‍कृति और परंपराओ को दूषित करती सरकारे

आलेख

मध्‍य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की महिलाओ को विदेशी संस्‍कृति से जोडने का नया काम शुरू कर दिया है, सरकार अब प्रदेश के चार महानगरो में विदेशी शराब के आउटलेटस खोलने जा रही है, जिसमें अंग्रेजी शराब विस्‍की और रम मिलेगी साथ ही उन दुकानो पर विदेशो में बनी मंहगी शराब भी बेची जाएगी, आबकारी विभाग ने प्रदेश की सरकार के राजस्‍व को बढाने के लिए ये पहल शुरू की है. लेकिन देश की संस्‍कृति और समाज को दूषित करने का प्रयास भी किया है, जिसका असर आने वाले समय में सामने जरूर आयेगा.

बता दें कि देश के महानगरो मुबंई दिल्‍ली और कोलकाता की तर्ज पर अब कमलनाथ सरकार प्रदेश की महिलाओ के लिए शराब की दुकान खोलने जा रही है, जिसमें शुरूआत भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्‍वालियर से की जा रही है, जिसमें भोपाल और इंदौर में दो- दो दुकाने और जबलपुर व ग्‍वालियर में अभी एक एक दुकान अप्रैल माह से शुरू की जा रही है, आबकारी विभाग के आयुक्‍त का कहना है कि, महिलाओ के लिए शुरू की जा रही दुकानो पर विदेशो की मंहगी बाइन बेची जायेगी, दुकाने बडे बडे माल में खोलने की कोशिश की जा रही है, जिससे महिलाए आसानी से शराब खरीद सके. बता दें कि सरकार की इस नीति का विरोध भी धार्मिक संगठनो सहित महिला स‍माजिक संगठन भी करने लगे है. लोगो का कहना है कि सरकार की मंशा कुछ भी हो लेकिन इस नीति के कारण परिवारो में विखराब और झगड़े आदि बढने की भी संभावना होगी.

बता दें भारतीय संस्‍कृति में महिलाओ को समाज ने विशेष स्‍थान दिया हुआ है, जो मर्यादा और संस्‍कृति के चलते परिवार और समाज को बांधने के अहम है. लेकिन सरकारो की इस प्रकार की नीतियो के चलते पश्चमी सभ्‍यता को भारत में जबरिया लादने की कोशिशे होती रही तो परिवार और समाज में बिखराव शुरू हो जायेगे. जिस का असर अभी और माध्‍यम स्‍तर के शहर पर भी शुरू होने लगेगा, भारतीय समाज में 98 प्रतिशत महिलाये शराब का सेवन नही करती है और परिवार में आए दिन के होने वाले झगढे भी शराब के कारण ही सामने  आते है, बता दें कि मध्य प्रदेश में कई जिलो ने शराब की दुकानोे का खुला विरोध भी महीलाओ के द्वारा किया गया है, लेकिन अब सरकार की मंशा ही महिलाओ के लिए शराब की दुकान शुरू करने की है तो अब सवाल उठना भी शुरू हो गए है..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!