ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
देश

सरकारी स्कूलों की रिपोर्ट / 8वीं के 56% छात्रों को बेसिक गणित नहीं आती, 27% पढ़ नहीं पाते

नई दिल्ली. सरकारी स्कूलों के 8वीं क्लास के 56% छात्रों को बेसिक गणित नहीं आती। कक्षा 5 के 72% छात्रों को भाग क
रना नहीं आता। 8वीं के 27% छात्र दूसरी के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते। तीसरी क्लास के 70% स्टूडेंट बाकी (घटाना) नहीं कर सकते। प्रथम एनजीओ की एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (एएसईआर)-2018 में यह नतीजे सामने आए हैं।
प्रदर्शन में गिरावट
एएसईआर के मुताबिक 10 साल पहले के मुकाबले 2018 में स्कूली छात्रों के प्रदर्शन के स्तर में गिरावट आई है। साल 2008 में यह पाया गया कि कक्षा 5 के 37% छात्र गणित के बेसिक सवालों को हल कर सकते थे। लेकिन, 2018 में ऐसे छात्रों का आंकड़ा घटकर 28% रह गया। साल 2016 में ये संख्या 26% थी।

रीडिंग में भी छात्र पिछड़ रहे हैं। साल 2008 में 8वीं कक्षा के 84.8% स्टूडेंट कक्षा 2 के स्तर की टेक्स्ट बुक पढ़ने में सक्षम थे। साल 2018 में ऐसे छात्रों की संख्या घटकर 72.8% रह गई। यानी कक्षा 8 के 27% छात्र दूसरी के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ सकते।

एएसईआर के मुताबिक बेसिक अंकगणित में लड़कियां, लड़कों से पीछे हैं। रिपोर्ट तैयार करते वक्त यह सामने आया कि 50% लड़कों के मुकाबले सिर्फ 44% लड़कियां अंकगणित के सवालों को हल कर सकती हैं। हिमाचल, पंजाब, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में लड़कियों का प्रदर्शन बाकी राज्यों के मुकाबले बेहतर है।

प्रथम एनजीओ ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए 28 राज्यों के 596 जिलों से डेटा जुटाए। इसके लिए 3 से 16 साल के 5.5 लाख बच्चों से सवाल-जवाब किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!