ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

स्टेट हाईवे 41 पर पुलिया से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

आगर-मालवा. जावरा-आगर स्टेट हाईवे क्रमांक – 41 पर बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया है। हादसा बड़ौद से दो किलोमीटर दूर बड़ी पुलिया पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए बड़ौद अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी अनुसार बुधवार को दीपक जायसवाल अपने चार साथियों के साथ कार से उज्जैन आया था। काम निपटाने के बाद सभी कार से उज्जैन से बड़ाैद के लिए रवाना हुए थे। बड़ौद से करीब दो किलोमीटर पहले बड़ी पुलिया इनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हुई और पुलिया के नीचे जा गिरी। कार के पुलिया के नीचे गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यहां गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस 108 को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार में पांचों लोग बुरी तरह से फंसे हुए थे। पुलिस ने जैसे-तैसे गेट तोड़कर सभी को बाहर निकाला, जिसमें से राजू पति भगवान सिंह निवासी रामाखेड़ी और विजय निवासी बड़ाैद की सांसें चल रही थीं। वहीं दीपक पिता वर्दीचंद जायसवाल निवासी बड़ाैद, ईश्वर पिता भगवान सिंह निवासी साबनी और दीपक परमार निवासरी बड़ौद की मौत हो चुकी थी। पुलिस से सभी को बड़ौद अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को उज्जैन रैफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!