ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
खेल

कॉफी विद करण / पंड्या की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी, क्रिकेटर्स के चैट शो में जाने पर लग सकती है रोक

सिडनी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भारतीय ऑलराउंडर पंड्या ने ‘कॉफी विद करण’ में विवादित टिप्पणियां की थीं। शो में उनके साथ राहुल भी मौजूद थे। सीओए ने दोनों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। बीसीसीआई इस तरह के शो में क्रिकेटर्स के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
भारतीय ऑलराउंडर ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कही थी

पंड्या ने शो के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता से बहुत ज्यादा खुले हुए हैं। यहां तक कि वे उन्हें अपनी वर्जिनिटी खोने वाली बात भी बता चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे क्लब में किसी महिला का नाम क्यों नहीं पूछते तो पंड्या ने जवाब दिया, ‘मुझे उन्हें देखना पसंद है। मैं यह देखना चाहता हूं कि वे किस तरह चलती हैं।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर पंड्या की आलोचना होने लगी।

पंड्या ने सफाई में कहा- मैं शो के नेचर में खो गया
इस पर पंड्या ने ट्वीट कर साफ किया कि उनका इरादा किसी की भावानएं आहत करने का नहीं था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कॉफी विद करण में मेरी टिप्पणी के बाद प्रतिक्रियाएं आईं। मेरे बयान से जिनकी भी भावनाएं आहत हुईं हैं, मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं।’ उन्होंने लिखा, ‘ईमानदारी से, मैं शो के नेचर के मुताबिक उसमें ज्यादा खो गया। मेरा मतलब किसी भावनाओं का अपमान करना या उन्हें आहत करना नहीं था। रिसपेक्ट।’

पंड्या की टिप्पणियां शर्मिंदगी भरी : बीसीसीआई

बीसीसीआई ने शो में की गई पंड्या की टिप्पणियों को ‘मूर्खतापूर्ण और शर्मिंदगी भरा’ बताया। साथ ही चेतावनी दी। सीओए प्रमुख विनोद राय ने बताया, ‘हमने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्हें अपनी सफाई पेश करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!