ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
देश

फार्म हाउस में घुसे बदमाशों ने बीएसएफ के रिटायर्ड फौजी दंपती की हत्या की

अशोकनगर. जिले में नई सराय थाना क्षेत्र के बीसौर गांव में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। घटना मंगलवार की रात को नौ बजे के बाद की है। गांव से बाहर बने फार्म हाउस में रिटायर्ड जवान निहार सिंह रघुवंशी अपनी पत्नी गीता रघुवंशी के साथ सोया हुआ था। पुलिस इस डबल मर्डर को लूट के इरादे से हत्या किए जाना बता रही है। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

मंगलवार की रात को दंपती की पड़ोस के गांव साधौ के भरोसी कुशवाह के खेत में पानी देने की बात तय हुई थी। चूंकि बिजली रात को 10 बजे के बाद आती है। इसलिए निहार सिंह ने भरोसी को अपने फार्म हाउस में ही सोने के लिए कह दिया, जिससे बिजली आने पर वह खेत में पानी लगा सके।

9 बजे के बाद कुछ अज्ञात लोग आए और उन्होंने भरोसी कुशवाह को रस्सियों से बांधकर घर में दाखिल हुए। उन्होंने निहार सिंह को पहले कनपटी में गोली मारी, इसके बाद पैरों पर गोली मार दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार के बीच उसकी पत्नी गीता को बदमाशों को कुर्सी से बांध दिया और ठुड्डी में गोली मारी, जिससे गोली आरपार हो गई। इसके बाद पैरों में गोली मारी।

ऑल्टो लेकर भागे बदमाश, सोने की चेन छोड़ गए : घटना के बाद बदमाश ऑल्टो कार और सामान लूट ले गए हैं, लेकिन सोने की चेन और मंगलसूत्र भूल गए, अब ये हड़बड़ी में छोड़ गए या जानबूझकर। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घर में पूरा सामान बिखरा मिला है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किए : निहार सिंह के फार्म हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसमें घटना दर्ज हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला लूट का लग रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!