ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खेल

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दिया वोट, देखिए ये सितारे भी पहुंचे

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 119 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। पोलिंग बूथ पर कई सितारे भी अपना वोट देने पहुंच रहे हैं। टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने मतदान किया। सानिया ने हैदराबाद में फिल्म नगर कल्चरल सेंटर में जाकर अपने मत का प्रयोग किया।
सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी और सुबह साउथ के बड़े सितारे भी कतार में लगकर वोट देने आए थे। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी अपने मत का प्रयोग करने पोलिंग स्टेशन पहुंचे। उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स पर बूथ नंबर 152 पर मतदान किया।
अल्लू अर्जुन के अलावा साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी कतार में खड़े दिखाई दिए। वे अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स में बूथ नंबर 151 पर मतदान किया।
तेलंगाना में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। तेलंगाना विधानसभा चुनाव सहित 4 राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को जारी होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!