ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

स्ट्रांग रूम के गेट पर दो बार कार से मारी टक्कर, पुलिस ने युवकों को पकड़ा तो बोले- वोटों की गिनती अभी करो

सतना. यहां ईवीएम मशीनों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के गेट पर रविवार रात को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने टक्कर मारी। गेट नहीं टूटा तो युवकों ने दोबारा टक्कर मारी। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि चार अन्य मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि उनकी कार पर कांग्रेस का स्टीकर चस्पा हुआ था।
प्रदेश में 11 दिसंबर को मतगणना है। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सतना कोतवाली टीआई विद्याधर पांडेय ने बताया कि रविवार देर रात काली स्कॉर्पियो से छह युवक स्ट्रांग रूम के मुख्यगेट पर पहुंचे। वह गाड़ी से गेट को टक्कर मारने लगे। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए।

दो युवकों को किया गया गिरफ्तार

सुरक्षाकर्मियों को देखकर चार युवक मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। दोनों युवक तुरंत वोटों की गिनती करने की जिद करने लग गए। पुलिस ने बताया कि युवक नशे थे। टीआई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम प्रमोद और रुद्र है। जबकि शैलेष, सानू, प्रिंस और सत्यव्रत नाम के चार युवक मौके से भाग निकले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!