ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
आसपास

फटी जेब से वादे करते हैं नामदार, पता ही नहीं कि देश में 125 जगह मोबाइल बन रहे: मोदी

जबलपुर। नामदार जहां जाते हैं, फटी जेब से मोबाइल की फैक्टरी लगाने का वादा कर देते हैं। मेड इन मंदसौर, मेड इन चित्रकूट, मेड इन जबलपुर, मेड इन इंदौर मोबाइल बनाने का दावा करते हैं। हकीकत यह है कि 2014 तक देश में सिर्फ 2 मोबाइल फैक्टरी थीं। उन्हें पता ही नहीं कि अब देश में 125 मोबाइल फैक्टरियां हैं। इनमें देश के 5 लाख नौजवानों को रोजगार मिला है। भारत अब मोबाइल निर्यात करता है। यही कारण है कि स्मार्ट फोन की कीमत तेजी से कम हुई है।

यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में हुई आमसभा को संबोधित करते हुए कही। 2 लाख की क्षमता वाले खचाखच भरे ग्राउंड में उन्होंने कहा कि नामदार ने हर जगह घोषणा की लेकिन कांग्रेस के मेनिफेस्टो में ही मेड इन चित्रकूट, जबलपुर, मंदसौर मोबाइल का जिक्र नहीं है। यानी उनकी पार्टी ही उन्हें सीरियसली नहीं लेती तो हमें क्यों लेना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि 55 सालों में कांग्रेस ने देश को बदहाली के सिवा क्या दिया। तीन सालों में प्रगति कार्यक्रम के दौरान मैंने उन घोषणाओं को ढूंढा जिनके शिलान्यास पत्थर तक गायब हो गए थे। 12 लाख करोड़ रुपए की राशि से इन प्रोजेक्टों को दोबारा शुरू किया। नरसिंहपुर के गाडरवारा में सुपर थर्मल प्रोजेक्ट भी ऐसा ही था, जिसे 12 हजार करोड़ रुपए दिए। इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।
55 साल वाले बुरे दिन मत आने देना

मोदी ने कहा कि 55 सालों में आपको बदहाली के सिवा क्या मिला। सड़कें जर्जर थीं। अस्पतालों के लिए मीलों दूर जाना पड़ता था। बिजली का संकट था। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या ऐसे दिन दोबारा चाहिए। लोगों ने न में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 10 साल केंद्र में मैडम की रिमोट कंट्रोल सरकार ने शिवराज को काम से रोके रखा। अब 4.5 सालों में काम में तेजी आई है। उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि 55 साल वाले बुरे दिन दोबारा मत आने देना। 28 नवंबर को कमल के निशान पर ही मतदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!