ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

भाजपा को झटका, समीक्षा गुप्ता ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में टिकट वितरण के बाद भाजपा में उपजा असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने भाजपा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जन दरबार लगाया और BJP से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया। समीक्षा गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को इस्तीफा भेज दिया।
समीक्षा गुप्ता ने ग्वालियर दक्षिण से टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनकी बजाय भाजपा ने नारायण सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। टिकट वितरण के बाद ही समीक्षा गुप्ता और उनके पति राजीव गुप्ता ने नाराजगी जताई थी। मंगलवार शाम को अपने घर जन दरबार लगाकर समीक्षा गुप्ता ने भाजपा से इस्तीफा दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में काम करने वालों की नहीं बल्कि गुलामों की जरूरत। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा ने परिवारवाद सबसे ज्यादा है।

आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने समीक्षा गुप्ता और उनके पति को मनाने की बहुत कोशिश की थी। सुबह संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, प्रवक्ता राजेश सोलंकी और शाम को मंत्री व ग्वालियर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह भी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे, लेकिन समीक्षा नहीं मानीं।

समीक्षा गुप्ता पहले ही ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!