ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

बैतूल के शाहपुर में गेहूं खरीदी के चलते, किसानों की शिकायत पर विधायक और एसडीएम पहुंचे उप मंडी

नवलोक समाचार, बैतूल/शाहपुर.

बैतूल जिले की शाहपुर की उप मंडी  में विधायक मंगल सिंग किसानों की गेहूं खरीदी संबंधी शिकायत का निराकरण करने गुरुवार को  एसड़ीएम सिदार्थ जैन एवं जनप्रतिनिधियों से साथ मंडी पहुँचे. विधायक मंगल सिंग को प्राप्त किसानों की शिकायत में मंडी  में चने की फसल का सेम्पल टेस्ट करने वाला हरप्रसाद कुशवाह किसानों से अवैध वसूली कर रहा था, एवं किसानों की फसल का तोल काँटा नही कर रहा था.
किसानों का कहना है कि मंडी कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर नही आ रहा सुबह 11 बजे आता है, शाम 5 बजे काम बंद कर देता है ।मंडी कर्मचारी द्वारा किसानों से पैसे लेकर फसल का सेम्पल पास करने की बात कही जाती है जिस किसान द्वारा उक्त कर्मचारि को पैसे दे दिये जाते है उनका सेंपल पास कर फसल तोल ली जाती है जिस किसान द्वारा अगर पैसे नही दीये गए उक्त कर्मचारी  द्वारा किसान की फसल रिजेक्ट कर दी जाती। ग्राम परसदा खपरिया के कृषक राम सिंग उइके ने बताया कि विगत 4 दिनों से मेरे द्वारा चने की फसल बेचने मंडी में लाई गई है  मेरा घर लगभग 50 किलोमीटर दूर है मंडी कर्मचारी द्वारा मेरी फसल नही लेते हुये रिजेक्ट कर दी चार दिन से मंडी में  रहने के कारण मेरे पास पैसे खत्म हो गये  मंडी कर्मचारी का  व्यवहार किसानों के प्रति अच्छा नही है.
हम बता दें कि मौके पर पहुंचे विधायक मंगल सिंग  ने मंडी  के सर्वेयर हरप्रसाद कुशवाह को फटकार लगाते हुये कहा कि जिन भी किसानों से अवैध वसूली की गई है वह राशि किसानों को वापस करें  मंडी में किसान से आइंदा पैसे की मांग की गई और किसान द्वारा शिकायत मिली तो मैं कार्यवाही करवाऊँगा एसडीएम सिदार्थ जैन ने उपस्थित किसानों को कहा कि अगर मंडी का कोई भी कर्मचारी किसान से पैसे की मांग करता है या फसल का तोल नही करता है वह किसान मुझे सूचित करें। विदित हो कि शाहपुर की उप मंडी विधायक मंगल सिंग के अथक प्रयासों से किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई है विधायक द्वारा समय समय  पर मंडी का निरीक्षण  किया जाता है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!