ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
आसपास

बुरहानपुर में पत्नी को मरा समझकर करा ली क्रिया, बाद में पता चला वो तो जिंदा थी, परिजन पहुंचे थाने

नवलोक समाचार, बुरहानपुर।
मध्‍यप्रदेश के बुरहानपुर मे गुलमोहर मार्केट का चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसके चलते घर से लापता पत्नी के बारे में जब आसपास के लोगों ने कहा कि वो तो मर गई उसे हम दफना भी आए है। तो उसके पति और रिश्तेदार लोगों की बातों में आकर महिला को मृत समझकर उसकी क्रिया कर्म कराने लगे। जब घर में सातवीं की फातीया और दसवीं की फातियां हो गई, तो परिजन 40वें की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस घर पहुंच गई, पुलिस ने बताया कि उक्‍त महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, क्या इसके बारे में आपको नहीं पता। यह सुन सभी स्‍तब्‍ध रह गये।  दरअसल में जिसे परिजन मृत समझ चुके थे उसने पंद्रह दिन बाद दम तोड़ा। पुलिस द्वारा मौके को देखकर अस्पताल पहुंचे परिजनों के बयान लेने के बाद मर्ग कायम कर कार्रवाई की है। 
 हम बता दें कि ये अजीबो गरीब मामला बुरहानपुर के गुलमोहर मार्केट में रहने वाली ४५ वर्षीय शब्बु पति शरीफ का है। शब्बू पिछले चार से छह माह से अपना मानसिक संतुलन खो बैठी थी। इस कारण वह दिन भर पूरे शहर में कही भी घूमती फिरती थी। परिजन यह समझते रहे की उसके शरीर में कोई भूत प्रेत की आत्‍मा आ गया। इसलिए उसका इलाज भी नहीं कराया, महिला को उसके हाल पर छोड़ दिया। लेकिन पंद्रह दिन पूर्व उसकी हालत बिगड़कर वह रोड पर बेहोश हालत में पड़ी थी, लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में पहुंचा दिया। जहां महिला ने रविवार के दिन दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी से प्रभारी परिजनों की तलाश में निकले और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मृतक महिला के पांच बच्चे हैं, जिसमें चार को उसका जमाई युसुफ शेख संभालता था, पति भी कोई काम नहीं करता था। महिला की मौत के बाद युसुफ ने अपने ससुर के साथ शब्बु को मृत समझकर घर में सभी फातियां पढ़वा ली थी। 
पुलिस ने कहा कि महिला कई समय से बीमार थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जिसकी मौत हो गई। महिला शहर में इधर-उधर भटकती रहती थी। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने कहा कि शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!