ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्टराज्यवायरल न्यूज़

सावधान: बिहार से आए ठगों का पर्दाफाश, बुजुर्ग महिला से जेवर साफ करने के बहाने ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सोहागपुर में बाहरी लोगों की मुशफ़िरी दर्ज न होने से , लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। बिहार से आए ठगों ने ज्वेलरी साफ करने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया, शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगों को धर दबोचा।

नवलोक समाचार,सोहागपुर। थाना सोहागपुर पुलिस ने ठगी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जेवर साफ करने के बहाने एक बुजुर्ग महिला से पायल ठग ली थी।

जानकारी के मुताबिक, 26 सितंबर को फरियादिया जमना बाई पति गोकुललाल पाली निवासी सोहागपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात युवक घर के सामने आए और पाउडर देकर जेवर साफ करने की बात कही। महिला ने जब पायल दी तो आरोपियों ने उसे किसी पाउडर और पदार्थ में डाल दिया, जिससे धुआं निकलने लगा। बाद में जब पायल का वजन कराया गया तो आधा रह गया। इसके बाद फरियादिया तुरंत थाने पहुंचीं।

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देश पर थाना प्रभारी सोहागपुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी विष्णु कुमार पिता लाल शाह (18 वर्ष, निवासी मुंगेर, बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम उजागर किए, जिसके बाद सनी कुमार पिता महेश प्रसाद (18 वर्ष, निवासी मुंगेर, बिहार) और शंकर कुमार पिता बबलू शाह (निवासी भागलपुर, बिहार) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में थाना सोहागपुर में अपराध क्र. 545/25 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो सोना-चांदी और गहने साफ करने के नाम पर लोगों को ठगते हैं। पूछताछ से बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोहागपुर उषा मरावी, थाना प्रभारी कोतवाली कंचन सिंह, उपनिरीक्षक आकाशदीप पचाया, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, एएसआई हेमंत चौधरी, आरक्षक सुनील ओझा एवं पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!