ब्रेकिंग
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा
Breaking Newsराज्य

नर्मदापुरम के बेटे ने साइकिंलिंग में भोपाल में नाम किया रोशन

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम।
300 किमी साइकिलिंग स्पर्धा 19 घंटे में जीतकर सुपर रंडोनर्स का खिताब हासिल किया
नर्मदापुरम। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक सौरभ नर्सिंग होम्स के संचालक डा. एके तिवारी के युवा बेटे डा. सौरभ तिवारी ने भोपाल में आयोजित 300 किमी साइकिलिंग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन किया है।
बता दें कि ऑडेक्स इंडिया रंडनन्यूर द्वारा भोपाल में आयोजित 300 किमी साइकिलिंग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम से डा. एके तिवारी के पुत्र डा. सौरभ तिवारी ने हिस्सा लिया एवं तय समय 20 घंटे से 1 घंटे पहले यानी 19 घंटे मे नॉन स्टॉप साइकिलिंग कम्प्लीट करके सुपर रंडोनर्स का खिताब जीतकर नर्मदापुरम का नाम रोशन किया। ऑडेक्स इंडिया, ऑडेक्स क्लब पेरिसियन यरोप का एक क्लब है, जिसमे दुनिया के विभिन्न देश शामिल है और हर देश के क्लब रजिस्टर्ड है, जैसे भारत के लगभग 100 शहरों के क्लब भोपाल, नागपुर, इंदौर,

डॉ सौरभ तिवारी

दिल्ली, मुंबई इत्यादि शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 100 किमी से लेकर 200, 300, 400, 600, 1000, 1200 किमी तक की राइड की जाती है। इसके साथ ही सुपर रंडोनर्स वो राईडर कहलाता है जो एक कैलेंडर ईयर मे 200, 300, 400, 600 किमी की राइड तय समय के भीतर कम्प्लीट करते है। अभी तक नर्मदापुरम से ऐसा करने वाले पहले राइडर डा. सौरभ तिवारी बने है।
डा. सौरभ का कहना है कि वह नर्मदापुरम में भी साइकिलिंग को बढ़ावा देना चाहते है और आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना चाहते हैं, इसके लिये उन्होंने प्रयास शुरू कर दिये हैं। डा. सौरभ का सपना है कि नर्मदापुरम का नाम भी साइकिलिंग के क्षेत्र में दुनिया भर में रोशन हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!