ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
Breaking Newsक्राइम अलर्ट

लापता युवक का शव बरामद ,गांव के पास मिट्टी में दबा मिला

लोकल न्यूज़

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां ग्राम नबलगांव के पास नाले में गांव के ही लापता युवक का शव दबा हुआ मिला है, दरअसल युवक महेश अहिरवार उम्र लगभग 26 वर्ष पिछले एक सप्ताह से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सोहागपुर थाने में परिजनों द्वारा दर्ज कराई थी। 
सोहागपुर पुलिस युवक की तलाश कर रही थी तब पुलिस ने ततपरता से कार्यवाई करते हुए खोजबीन की तो पता चला युवक का शव ग्राम गुन्दरई की पुलिया के पास नाले में मिट्टी के नीचे दबा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसे दफना दिया गया था, आज मंगलवार को पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुचकर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को लेकर कोई जानकारी नही दी है, बताया जा रहा है कि ग्राम नबलगांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार को युवक की मौत के मामले में पटाक्षेप किया जाएगा।

नबलगांव में शराब की बिक्री पर रोक की मांग

गुन्दरई और नबलगांव क लोगो ने प्रशासन से शराब की दुकान बन्द करने की मांग की है, गांव के लोगो का कहना है कि नबलगांव और गुन्दरई के बीच मे खुलेआम शराब बिक्री अवैध रूप से की जा रही है, घटना के तार भी शराब आदि से जुड़े होने की सम्भावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!